सकट चौथ माता मंदिर में शारदीय नवरात्र पर की घट स्थापना
सकट कस्बे के प्राचीन चौथ माता मंदिर में रविवार को शुभ मुहूर्त में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व को लेकर मंदिर में शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ विधि विधान से घट स्थापना की गई। वहीं क्षेत्र के गांव बीधोता में स्थित चामुंडा माता मंदिर एवं जोनेटा गांव की पहाड़ियों की तलहेटी में स्थित मंशा माता मंदिर में भी शुभ मुहूर्त में घट स्थापना हुई। साथ ही शारदीय नवरात्र के मौके पर घरों में भी लोगों ने घट स्थापना की। नवरात्र शुभारंभ के मौके पर देवी मंदिरों में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। और देवी मंदिरों में पूजा अर्चना कर माता की प्रतिमा के समक्ष माथा टेक मन्नत मांगी। चौथ माता मंदिर के पुजारी हितेश पाराशर ने बताया कि इस मौके पर चौथ माता, चामुंडा माता व मनसा माता मंदिर में विराजित सभी देवी देवताओं की प्रतिमाओं की सुगंधित पुष्पों से मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई गई।

