जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 28 नवम्बर को, भरतपुर एवं डीग जिले के 2 हजार 201 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Nov 27, 2026 - 13:36
 0
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 28 नवम्बर को, भरतपुर एवं डीग जिले के 2 हजार 201 परीक्षार्थी होंगे शामिल

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले के ग्राम छोंकरवाड़ा कलां स्थित आवासीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में भरतपुर एवं डीग जिले के कुल 2 हजार 201 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विद्यालय के प्राचार्य एबी सक्सेना ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए भरतपुर एवं डीग जिले के राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 5 में अध्ययनरत कुल 2 हजार 201 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए दोनों जिलों में कुल 13 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें भरतपुर जिले में 8 तथा डीग जिले में 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि ब्लॉकवार पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार बयाना ब्लॉक में सर्वाधिक 303 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। भुसावर में 269, उच्चैन में 228, कुम्हेर में 203, डीग में 188, रूपवास में 166, नदबई में 165, सीकरी में 163, वैर में 134, भरतपुर शहर में 132, कामां में 106 तथा नगर में 84 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं पहाड़ी ब्लॉक में सबसे कम 70 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
ये होंगे निर्धारित परीक्षा केन्द्र
प्राचार्य ने बताया ने कि प्रवेश परीक्षा के लिए भरतपुर जिले में महाराजा बदन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बयाना, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नदबई, स्वतंत्रता सेनानी रामचरन लाल गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपवास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर, शहीद रामबाबू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उच्चैन एवं श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुसावर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि डीग जिले में केएलजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्हेर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां, अनार देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगर तथा केसरी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा से आधा घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य
प्राचार्य ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम आधा घंटे पूर्व अर्थात प्रातः 10.30 बजे तक अपने आवंटित परीक्षा केन्द्र पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं, ताकि प्रवेश संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। परीक्षार्थियों से निर्धारित समय एवं परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है