लक्ष्मणगढ़ पालिका का सख्त रुख:जालूकी रोड पर अतिक्रमण हटाने के तीन दिवसीय नोटिस जारी

Nov 26, 2026 - 17:58
 0
लक्ष्मणगढ़ पालिका का सख्त रुख:जालूकी रोड पर अतिक्रमण हटाने के तीन दिवसीय नोटिस जारी

जालूकी रोड पर अतिक्रमण हटाने के तीन दिवसीय नोटिस जारी, सड़क के मध्य से 50-50 फीट तक हटेगा कब्जानियत समय में कब्जा न हटाने पर पालिका करेगी कार्रवाई, खर्च व अभियोजन की चेतावनी; दुकानदारों ने जताई असमंजस की स्थिति

लक्ष्मणगढ़/अलवर / कमलेश जैन। नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को जालूकी रोड पर सड़क के मध्य बिंदु से दोनों तरफ 50-50 फीट तक के अतिक्रमण हटाने को लेकर तीन दिवसीय नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 245(1) एवं 245(3) के अंतर्गत भगत सिंह सर्किल से जालूकी रोड के दोनों ओर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मार्गधिकार पर किए गए अनाधिकृत अतिक्रमण व अवैध निर्माण को हटाने की यह कार्रवाई की जा रही है।

आवागमन में बाधा व सार्वजनिक भूमि पर कब्जे का हवाला नोटिस के अनुसार नगर पालिका द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आया कि भगत सिंह सर्किल से जालूकी रोड के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी के मार्गधिकार के तहत सड़क के मध्य बिंदु से 50-50 फीट तक अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। इससे सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा होने के साथ आमजन के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

तीन दिन की मोहलत, अन्यथा खर्च वसूली व अभियोजन प्रशासन ने नोटिस के माध्यम से अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया है कि नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर संबंधित लोग अपने स्तर पर निर्मित अनाधिकृत दुकान व समस्त अतिक्रमण पूरी तरह हटाकर सार्वजनिक भूमि को पूर्व स्थिति में बहाल करें। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पालिका बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी। साथ ही कार्रवाई पर होने वाला समस्त खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूल किया जाएगा और धारा 245(1) के तहत सक्षम न्यायालय में अभियोजन की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पूर्व में 10 मीटर प्रस्तावित होने का दुकानदारों का दावा दूसरी ओर, जालूकी रोड के दुकानदारों का कहना है कि पूर्व में 11 अगस्त 2026 को नगर पालिका प्रशासन ने इस मार्ग पर अतिक्रमण के जो नोटिस जारी किए थे, उनमें सड़क के मध्य बिंदु से दोनों ओर 10-10 मीटर अतिक्रमण प्रस्तावित किया गया था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................