बीडीए की योजना संख्या-10 के चिन्हित भूखण्डों का 2 दिसंबर को लॉटरी के माध्यम से होगा आवंटन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर विकास प्राधिकरण की योजना संख्या-10 के अंतर्गत चिन्हित भूखण्डों के आवंटन की प्रक्रिया 2 दिसंबर को अपराह्न 2 बजे बीडीए ऑडिटोरियम में लॉटरी के माध्यम से आयोजित होगी।
बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया ने बताया कि योजना संख्या-10 के लिए अंतिम आरक्षण सूची की विज्ञप्ति दिनांक 16 अक्टूबर को जारी की जा चुकी है। इसी क्रम में अंतिम आरक्षण सूची के आधार पर पात्र खातेदारों को चिन्हित भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवंटन समिति एवं सर्वसाधारण की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकालकर पात्र खातेदारों को भूखण्ड आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवंटन से संबंधित शेष नियम एवं शर्तें पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अनुसार यथावत रहेंगी।

