लक्ष्मणगढ़ :पथवारी वाली माता मंदिर मार्ग की जेसीबी से करवाई सफाई, श्रद्धालुओं व राहगीरों का सफर हुआ सुगमनगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता के निर्देश पर वार्ड नंबर 10 में चला विशेष अभियान

Nov 26, 2026 - 18:00
 0
लक्ष्मणगढ़ :पथवारी वाली माता मंदिर मार्ग की जेसीबी से करवाई सफाई, श्रद्धालुओं व राहगीरों का सफर हुआ सुगमनगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता के निर्देश पर वार्ड नंबर 10 में चला विशेष अभियान

लक्ष्मणगढ़/अलवर / कमलेश जैन। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित पथवारी वाली माता मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते की गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता के आदेशों की अनुपालना में विशेष अभियान चलाकर जेसीबी की सहायता से साफ-सफाई करवाई गई।

कचरे और झाड़ियों से राहगीरों को हो रही थी परेशानी मौके पर मौजूद नगर पालिका कर्मचारी रवि चौधरी, नारायण सिंह और गुलाब मीणा ने बताया कि लंबे समय से रास्ते में जमा कचरे, झाड़ियों और मिट्टी के कारण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अवरोध हटने से आमजन को मिली राहत पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग की सफाई करवाकर रास्ता सुगम बना दिया गया है। इस कार्य से अब दर्शनार्थियों और राहगीरों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने भी पालिका की इस पहल की सराहना की है। नगर पालिका अध्यक्ष मीना गुप्ता ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में पथवारी वाली माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी, कचरे और अवरोधों को हटवाकर रास्ते को पूरी तरह स्वच्छ एवं आवागमन योग्य बनाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं व आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................