खैरथल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी ‘आगाज़-5’ की धूम:नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

Nov 26, 2026 - 17:12
 0
खैरथल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी ‘आगाज़-5’ की धूम:नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

खैरथल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी ‘आगाज़-5’ की धूम; रिया चौधरी मिस फ्रेशर और अमन सैन बने मिस्टर फ्रेशरसंविधान दिवस पर युवाओं ने किया प्रस्तावना का वाचन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

खैरथल (हीरालाल भूरानी)। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी ‘आगाज़-5’ का उत्साहपूर्ण और रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व माई भारत विभाग के सहयोग से महाविद्यालय में संविधान दिवस भी मनाया गया, जिसमें खेल के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले कार्तिक शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व छात्रा रिंकी खातून और प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया, जिसके बाद फ्रेशर पार्टी ‘आगाज़’ की शुरुआत हुई।

सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का उद्देश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें महाविद्यालय की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच का सफल संचालन मनीषा और आशा ने किया। विद्यार्थियों के मनमोहक नृत्य और गीत-संगीत ने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया।

रिया चौधरी बनीं मिस फ्रेशर, अमन सैन को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब आयोजन का सबसे खास आकर्षण मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता रही। इसमें प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता, शैक्षिक दक्षता और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. जाकिर हुसैन ने निभाई। करीब 15 प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले में रिया चौधरी को मिस फ्रेशर और अमन सैन को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।

युवाओं की उमंग और मार्गदर्शन के साथ संपन्न हुआ आयोजन तन्नू, कोमल कौर, निधि, सोनिया और जिया सहित अन्य विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समापन अवसर पर डॉ. दीपक चंदवानी ने विद्यार्थियों को उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. महेश गोठवाल, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. सरस्वती मीणा, राजवीर मीणा तथा स्टाफ सदस्य विक्रम सिंह, सौम्या बारेठ और प्रभुदयाल मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में विकाश, तरुण और मयंक का विशेष सहयोग रहा, जबकि साक्षी, आशा, प्रमजीत, मिन्नी, सानिया, वंदना और सक्षम समेत लगभग 100 विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................