जनसंवाद यात्रा के लिए प्रभारियों की हुई नियुक्ति: सौंपी जिम्मेदारी

Jun 2, 2023 - 18:23
Jun 2, 2023 - 18:32
 0
जनसंवाद यात्रा के लिए प्रभारियों की हुई नियुक्ति:  सौंपी जिम्मेदारी

उदयपुर (राजस्थान/मुकेश मेनारिया) जनता सेना राजस्थान संरक्षक व वल्लभनगर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर द्वारा 6 जून से वल्लभनगर विधानसभा में निकाली जा रही जनसंवाद यात्रा के लिए 14 मण्डलों के प्रभारी नियुक्त किये गये। जिनको यात्रा को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई तो वहीं यात्रा के मार्ग को लेकर भी दिशा-निर्देश दिये गये। प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा ने 14 मण्डलों के प्रभारियों की नियुक्ति करके उनको जिम्मेदारी सौंपी। उल्लेखनीय हैं कि जनता से सीधे संवाद के लिए पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर जनसंवाद यात्रा निकाल रहे है। जिसमें 6 जून से पीथलपुरा पंचायत के अरनिया गांव से शुरू होकर करीब 70 दिनों में 700 गांव-ढाणी तक जाकर लोगों से मिलेंगे, उनकी समस्याएं, सुझाव जानेंगे। 
14 मण्डलों के प्रभारी नियुक्त
जन संवाद यात्रा के लिए मंडल वार प्रभारी बनाये गये, जिसमें लूणदा मंडल के प्रधान हरि सिंह सोनीगरा, वाणियातलाई मंडल के किशन सिंह शक्तावत अणगोरा, सालेड़ा मंडल के भूरालाल मेनारिया वाना, कूंथवास मंडल के देवीलाल जाट चारगदिया, खेरोदा मंडल के भगवान सिंह राठौड़ पाटियां, नवानिया मंडल के जीवन मेनारिया वाना, वल्लभनगर मंडल के सज्जन सिंह राणावत गूंपड़ा, दरोली मंडल के रुपलाल मेनारिया खरसाण, नान्दवेल मंडल के रघुवीर सिंह चौहान चौहानों का गुड़ा, कुराबड़ मंडल के धर्मराज मियावत बाठेड़ा कला, जगत मंडल के जगदीश वैष्णव कुराबड़, बम्बोरा मंडल के उदय सिंह सारंगदेवात शीशवी, कानोड़ मंडल के प्रकाश चौबीसा व मगनीराम रेगर, भीण्डर मंडल के रोशन भावसार व वीरेन्द्र गांधी को नियुक्त किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................