विधुत लाइन दुरूस्त करते समय कर्मचारी झुलसा, जयपुर रैफर

Jun 12, 2022 - 23:59
Jun 13, 2022 - 00:55
 0
विधुत लाइन दुरूस्त करते समय कर्मचारी झुलसा, जयपुर रैफर

बर्डोद/ मनीष सोनी :-
बर्डोद कस्बा क्षेत्र में दोपहर को विधुत लाइन दुरूस्त करते समय जीएसएस पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा अचानक विधुत का शट-डाउन खोल देने के कारण एक कर्मचारी विधुत लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। घटना में पिडित कर्मचारी पैर, मुंह,पीठ, सहित अन्य जगह से झुलस गया। जिसको  समीप के लोगों ए़ंव विधुत विभाग के अन्य कर्मचारियों के सहयोग से बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसको जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। बर्डोद फीडर इंचार्ज डालचंद सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि एफ आर टी कर्मचारी कमल सैनी पुत्र नारायण सैनी निवासी बर्डोद ढीस रोड पर चौहान आर ओ प्लांट के समीप शट-डाउन लेकर विधुत लाइन दुरूस्तीकरण का कार्य कर रहा था। कि बर्डोद जीएसएस पर कार्यरत कर्मचारी मनफूल चौधरी द्वारा अचानक शट-डाउन खोल देने के कारण हादसा हो गया। कर्मचारी के साथ हादसे की सुचना मिलने पर विधुत विभाग के कर्मचारियों ए़ंव अधिकारियों ने मौके पर जाकर पिडित से कुशलक्षेम जानी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................