विश्व पर्यावरण दिवस पर मैराथन दौड़ से दिया एक ही पृथ्वी का संदेश

Jun 6, 2022 - 04:21
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर मैराथन दौड़ से दिया  एक ही पृथ्वी  का संदेश

गुरला / बद्री लाल माली

राजकीय उच्च माध्यमिक  विद्यालय सुभाष नगर में संचालित स्काउट इको क्लब ,करुणा क्लब, गाइड कंपनी व खेल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि  डॉ.महावीर कुमार शर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय प्रांगण से रवाना किया। स्काउट इको क्लब प्रभारी प्रेम शंकर जोशी के अनुसार मैराथन दौड़ में व्याख्याता (शारीरिक शिक्षा) सुनील कुमार खोईवाल, गाइड कैप्टन संगीता व्यास के नेतृत्व में स्काउट गाइड करुणा क्लब सदस्य व खिलाड़ी छात्र - छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर सुभाष नगर डिस्पेंसरी, गार्डन, छोटी पुलिया, तथा सुभाष नगर के विभिन्न मार्गो  पर दौड़ लगाकर  पर्यावरण दिवस के ध्येय वाक्य एक ही पृथ्वी के तहत  संपूर्ण विश्व में मैत्रीपूर्ण प्रयासों से मिट्टी बचाओ, पर्यावरण बचाओ, पृथ्वी बचाओ का  संदेश दिया। दौड़ को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में पूरे विश्व को मैत्रीपूर्ण पर्यावरण चेतना की महती आवश्यकता है।  इस हेतु हम सभी सार्थक प्रयास कर अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................