विधिक जागरूकता रैली को मुंसिफ मजिस्ट्रेट प्रिया यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Feb 15, 2022 - 06:12
 0
विधिक जागरूकता रैली को मुंसिफ मजिस्ट्रेट प्रिया यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज) उपखंड मुख्यालय पर राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देश अनुसार दिनांक 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जनसाधारण को प्रोत्साहित करने हेतु स्कूली बच्चों की रैली का आयोजन किया गया।  तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर की अध्यक्षा प्रिया यादव आरजेएस द्वारा सोमवार को न्यायालय कठूमर परिसर में आए स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर विधिक जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली में सोमवार को बच्चों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाकर उसे रैली के माध्यम से जनसाधारण तक पहुंचाने हेतु  प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर उपस्थित अधिवक्तागण को भी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण कराने हेतु अधिकाधिक बल दिए जाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली का संचालन शारीरिक शिक्षक शिब्बो राम सोनी व लोकेश मीणा के द्वारा किया गया। इस मौके पर समिति के सचिव मुकेश पाराशर भी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है