बहू का सिर तन से जुदा कर ससुर पहुंचा पुलिस थाना: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं

Jun 30, 2023 - 09:19
Jun 30, 2023 - 09:22
 0
बहू का सिर तन से जुदा कर ससुर पहुंचा पुलिस थाना: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं

आगरा,यूपी(शशि जायसवाल)

उत्तर प्रदेश के आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में मंगलवार की प्रात: करीब 7:00 ससुर ने अपनी पुत्रवधू पर कुल्हाड़ी से वार कर गर्दन धड़ से अलग कर दी जिसके बाद ससुर ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया और पुलिस से कहा मैंने अपनी बहू को काट डाला है उसने गुस्से में मुझे लात मारी थी मैं पूरी रात नहीं सो पाया पुलिस मौके पर पहुंची तो आंगन में बहू की लाश पड़ी हुई थी  मामले में ससुर, पति, सास, जेठानी सहित 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतका का पति फर्रुखाबाद में पुलिस में सिपाही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किरावली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी रघुवीर सिंह की दोनों पुत्रवधुओ  के बीच सोमवार की रात्रि को झगड़ा हुआ था जिसमें रघुवीर सिंह ने बीच-बचाव किया था लेकिन छोटी बहू ने उसकी नहीं सुनी और गुस्से में उसे लात मार दी जिससे वह पूरी रात नहीं सो पाया

 पुलिस के मुताबिक, मलिकपुर निवासी किसान रघुवीर सिंह (62) के दो बेटों में गौरव फर्रुखाबाद में पुलिस कांस्टेबल है। बड़े बेटे सौरभ और गौरव की शादी मथुरा की दो सगी बहनों संगीता और प्रियंका से हुई थी। 4 वर्ष पहले संगीता की मौत हो गई थी। बाद में सौरभ ने धर्मवती से दूसरी शादी कर ली थी। करीब डेढ़ साल पहले सौरभ मौत हो चुकी है।  मंगलवार की सुबह गौरव की पत्नी प्रियंका (27) खाना बना रही थी। सास राजन देवी, जेठानी धर्मवती व ननद खेत पर चारा लेने गई थीं। तभी ससुर रघुवीर सिंह कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और प्रियंका के गर्दन पर पीछे से कई वार किए। गर्दन धड़ से अलग हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद रघुवीर सिंह ने थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................