अनुभा पुंढीर को विष्णु प्रभाकर स्मृति समाज सेवा सम्मान

Jun 15, 2023 - 15:24
 0
अनुभा पुंढीर को विष्णु प्रभाकर स्मृति समाज सेवा सम्मान

प्रख्यात पर्यावरणविद एवं उत्तराखंड में प्लास्टिक विरोधी अभियान की अगुआ डा० अनुभा पुंढीर को प्रख्यात साहित्यकार विष्णु प्रभाकर स्मृति समाज सेवा सम्मान से 17 जून 2023 को गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा, सन्निधि, 1, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, ( राजपाट के सामने), नयी दिल्ली में सांय 4 बजे विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। डा०अनुभा पुंढीर को यह सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु हरीश नवल की अध्यक्षता और पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत के सानिध्य में आयोजित भव्य समारोह में हिन्दी दैनिक जनसत्ता के प्रधान संपादक मुकेश भारद्वाज जी प्रदान करेंगे। डा० पुंढीर को यह सम्मान मिलने पर पर्यावरणविद रामभरोस मीणा, 100 करोड़ ट्री अभियान के श्री आशीष शर्मा, अवधेश तिवारी, राजीव कुमार, वन्य जीव विज्ञानी राधिका भगत, भारत विकास परिषद की पर्यावरण मामलों की जानकार  जया श्रीवास्तव, राखी चौधरी, मेधा जोशी, प्रयास एक आशा की जयश्री सिन्हा, उड़ते पंख की शैली अग्रवाल, ज्ञान किरण फाउण्डेशन की कल्याणी सक्सेना, वृक्षमित्र सतेन्द्र पाल मलिक, अनिल महाशय, अनिल रस्तोगी आदि पर्यावरण प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह हम सभी पर्यावरण पार्टियों का सम्मान है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................