मौसम ने बदली करवट,सुबह कोहरा,दिन में तेज धूप

Dec 20, 2023 - 18:08
Dec 20, 2023 - 19:01
 0
मौसम ने बदली करवट,सुबह कोहरा,दिन में तेज धूप

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

 अंचल में मौसम हर पहर बदल रहा है। सुबह कोहरे के साथ होती है। लेकिन दिनभर तेज धूप से मौसम सुहाना हो जाता है। वहीं रात में में सर्द हवा सता रही है। सर्दी के सीजन में मौसम बड़ा अजब हो चला है। सुबह बेहद गलन और कोहरे भरी है। जबकि दोपहर में धूप खिल रही है। बुधवार को आज धूप हल्की रही शाम को हल्की सर्द हवाएं चल रही है।

रात को सर्द हवाएं सितम ढा रही हैं। ऐसे में शरीर का सिस्टम बिगड़ रहा है। कार्य क्षमता प्रभावित हो रही है। दिसंबर आधा बीतने के बाद भी अभी कड़क सर्दी की शुरुआत नहीं हुई है। दिन और रात का तापमान अभी तक सामान्य से अधिक चल रहा है। लेकिन सुबह, दोपहर और रात का मौसम अलग हो गया है। सुबह बेहद गलन का सामना करना पड़ रहा है। बाहर निकलने पर गर्म कपड़ों से भी राहत नहीं मिल रही। जबकि खुले इलाकों में कोहरा छा रहा है। कृषक प्रकाश चंद्र ने बताया कि फसल के लिए सर्दी का पडना जरूरी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................