कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

Jan 24, 2024 - 19:02
 0
कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

कांग्रेस पार्टी पुरी मजबुती व दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी :- यादव

कोटपूतली।(बिल्लूराम सैनी)

राजमार्ग पर ग्राम खेडक़ी वीरभान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटपूतली,नारेहड़ा व नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव संयोजक हरसहाय यादव, पीसीसी महासचिव आर.सी. चौधरी व जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम बैठक का आयोजन अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। जिसके बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व. कर्पूरि ठाकुर की 100 वीं जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा चुनाव संयोजक हरसहाय यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हम सत्ता से बाहर जरूर हुये है, लेकिन पार्टी किसी भी सुरत में कमजोर नहीं है। निवर्तमान गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश की जनता पुरे मनोयोग से याद कर रही है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जयपुर देहात में कांग्रेस पार्टी ने अच्छे मत प्राप्त किये है। कांग्रेस पार्टी पुरी मजबुती व दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी। कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक स्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेगें। इस दौरान विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा भी की गई। बैठक में प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी व गोकुल चंद आर्य, सरपंच जगदीश यादव, सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर यादव, रामकरण आर्य, प्रताप सिंह, सुमन आर्य, रोहित बायला, लक्ष्मण रावत, राजेन्द्र सांखला, धर्मेन्द्र चौधरी, डेलीगेट प्रभु रावत, बाबूलाल मीणा, कमल मीणा, मनोज मीणा, शेरसिंह यादव, मण्डी अध्यक्ष रमेश सैनी, अमरसिंह सैनी, भीखाराम सैनी, रमेश बबेरवाल, जगदीश सैनी, पार्षद रामकुमार सैनी, सोनू आर्य, उमेश आर्य, कृष्ण सैनी, सीताराम सैनी, राजेन्द्र मीणा, बंटी सैनी, रामावतार चौहान, सन्नी चौहान, युवा नेता विराट यादव, दुलीचंद हवलदार, रामनिवास हवलदार, वीरसिंह चौधरी, बाबूलाल जाट, छीतरमल चौधरी, मनोज चौधरी, कबूल यादव, महिपाल यादव, राजेश कुमार सैनी, हजारी लाल कटारिया, भगवान सहाय धानका, कैलाश धानका, रामसिंह यादव, विजय यादव, बहादुर डीलर, ब्रह्मप्रकाश धनकड़, हरिसिंह यादव, रामकरण, अमीचंद यादव, रामनिवास तहसीलदार, बजरंग यादव, ऑडिटर राजेन्द्र यादव, रोहिताश यादव, श्रीराम मीणा, किशोरी लाल सैनी, राजेन्द्र यादव, रामसिंह आर्य, गिरधारी लाल गुरुजी, हरि पहलवान, संदीप यादव, मांगेलाल मीणा, ललित कटारिया, सोनू खोल्डया, बदलूराम आर्य, मदन वर्मा, महावीर पोषवाल, रामावतार सैनी, धर्मपाल सरपंच, सतीश आर्य, कैलाश यादव, कृष्ण यादव, रामावतार गुर्जर, मालीराम कसाना, बबलू सैनी, दीपक यादव, पूर्व पार्षद तारा पूतली, ऋतिक बबेरवाल, दिनेश जांगिड़, मनोज चौधरी, एड. अमीलाल यादव, किशन बंसल, उदय तौंदवाल, मोनू सैनी, हरिकिशन समेत अन्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................