राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कारोई में सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन

Feb 16, 2024 - 06:54
 0
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कारोई में सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन

 भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल                                          

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कारोई में सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन प्रात: 10:30 बजे से 11 बजे तक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जगदीश काबरा व अध्यक्ष सरपंच  भगवती लाल टेलर थे। राज्य  सरकार के आदेशानुसार सभी विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ व गाँव के गणमान्य नागरिकों द्वारा एक साथ सू्र्य नमस्कार किया गया। विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका जसवंत जाट ने सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका व होने वाले फायदे बताए। मुख्य अतिथि ने सूर्य नमस्कार नियमित करने पर जोर दिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य  अतुल जासू ने इसे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक व्यायाम बताते हुए अनिवार्यता पर बल दिया। कार्यक्रम में चन्द्रेश टेलर, कल्पना त्रिपाठी, शुभम शर्मा, रचना जोशी, टीना सुथार, अशोक तंवर, जैनी चंदेल, प्रेम कोली, सोनिका जैन, भावना भार्गव, लोभ चंद रेगर, प्रहलाद छीपा, दिलीप टेलर उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................