सिर पर फावड़ा मारकर सिपाही को उतारा मौत के घाट

भाई बोला- ताऊ और उसके परिवार ने की है कत्ल

Mar 3, 2024 - 12:32
Mar 3, 2024 - 14:05
 0
सिर पर फावड़ा मारकर सिपाही को उतारा मौत के घाट

इटावा (उत्तरप्रदेश) इटावा जिले के गांव गोवेपुरा में खेत पर लगे ट्यूबवेल पर पड़े टिनशेड में लेटे सिपाही पर फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी ने जांच पड़ताल की है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है। सिपाही मथुरा में तैनात था और आलू की खोदाई कराने के लिए आया था। भाई ने तहरीर देकर ताऊ और उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ताऊ को हिरासत में ले लिया है। अनिल कुमार यादव (42) निवासी गोवेपुरा सिपाही के पद पर मथुरा में तैनात था। शुक्रवार शाम को छुट्टी लेकर गांव में आलू की खोदाई कराने के लिए आया था। शुक्रवार रात वह खेत पर ही लगे ट्यूबवैल की कोठरी पर पड़े टिनशेड में रुक गया था। शनिवार सुबह गांव के प्रमोद कुमार अपने खेत की ओर निकले, तो अनिल का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन पहुंच गए। सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी  देहात सत्यपाल सिंह थाना पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी जुटाई गई। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के छोटे भाई नीरज कुमार यादव ने सैफई थाने में तहरीर दी है। इसमें अपने ताऊ, उनके बेटे और प्रपौत्र पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ताऊ और भाई को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से बात की है। उन्होंने मृतक के ताऊ और उनके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच पड़ताल की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है

  • शशि जायसवाल 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है