दातागंज नगर पालिका विधायक राजीव कुमार सिंह के प्रयास से बनी आदर्श नगर पालिका ,नगर वासियों में खुशी की लहर

Mar 29, 2023 - 22:13
Mar 29, 2023 - 22:15
 0
दातागंज नगर पालिका विधायक राजीव कुमार सिंह के प्रयास से बनी आदर्श नगर पालिका ,नगर वासियों में खुशी की लहर

बदायूँ/यूपी (अभिषेक वर्मा)

बदायूँ/यूपी- जिला बदायूँ की दातागंज नगर पालिका का दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के प्रयास से पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में चयन हुआ है। हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा द्वारा वार्ता करने पर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ नगर पालिका को भी विकास की तरफ ले जाने का प्रयास रहेगा। उनके प्रयास से ही नगर पालिका दातागंज को आदर्श नगर पालिका के रूप में चयनित किया गया है। दातागंज नगर पालिका का आदर्श नगर पालिका चयनित होने से सभी घरों में शुद्ध पेयजल की पाइप वाटर सप्लाई की व्यवस्था, सेप्टेज मैनेजमेंट की व्यवस्था, आन्तरिक गलियों, सड़कों में डामर रोड, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, साइड पटरी, दोनों साइड नालियों, जल निकासी, फुटपाथ का निर्माण, सुधार, सड़कों के निर्माण से पूर्व विद्युत तथा टेलीफोन के तारों को अंडर ग्राउंड करना, समस्त आबादी वाले क्षेत्रों में मार्ग प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर लाइट, एलईडी लाइट लगाया जाना, सार्वजनिक, तालाब का सौंदर्यीकरण एवं जल संग्रहण क्षेत्र का संरक्षण, मुख्य चौराहों, सड़कों का निर्माण, पार्क, खेल के मैदान का निर्माण,सुधार, सामुदायिक केंद्र का निर्माण एवं गौशाला निर्माण आदि का कार्य होगा

वही नगर पालिका दातागंज निवासी वरिष्ठ समाजसेवी ,भाजपा नेता प्रेमपाल सिंह तोमर ने बताया कि दातागंज नगर पालिका को दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल होने से नगरपालिका का चौमुखी विकास होगा। दातागंज निवासी असित गुप्ता ने बताया कि दातागंज का सौभाग्य है कि इसे आदर्श नगर पालिका का दर्जा मिला। निश्चित रूप से दातागंज में वो सारी सुविधाएं मिलेगी जो आदर्श नगर पालिका में मिलती है।दातागंज नगर पालिका के आदर्श नगर पालिका बनने से नगर वासियों में खुशी की लहर है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................