बजरंग दल द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Aug 27, 2024 - 13:31
 0
बजरंग दल  द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर बजरंग दल उदयपुरवाटी द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! बजरंग दल संयोजक सुशील सैनी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस सोमवार की शाम को राजकीय खेल मैदान में सांय 07 बजे श्री कृष्ण भगवान व भारत माता की प्रतिमा के सामने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गौ सेवक  शिवराज जती  महाराज, शील जती आश्रम बड़ा भोजासर, महंत श्री रामनारायण दास जी त्यागी, तिरुपति बालाजी उदयपुरवाटी, गोविंद दास जी महाराज, बगीची इंद्रपुरा, शंकर दास जी महाराज, खानेश्वर धाम, धनावता, विशिष्ट अतिथि मोनिका सामोर उपखंड अधिकारी उदयपुरवाटी, तहसीलदार भीमसेन सिंह सैनी, नगरपालिका चेयरमैन रामनिवास, विश्व हिंदू परिषद झुंझुनू विभाग मंत्री सतीश मिश्रा, गिरधारी लाल राठी विहिप प्रखंड के महावीर सैनी, पूनम चंद सोनी ने संत सानिध्य से प्रतिमाओं पर दीप प्रजलन करते हुई पुष्प माला पहना कर हिन्दू रीति नीति से स्थापना दिवस मनाया, इसके पश्चात मटकी फोड़ प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें श्री श्याम टीम, एबीवीपी उदयपुरवाटी व बजरंग बॉयज हॉस्टल, सीकर के टीमों ने हिस्सा लिया, कार्यकम में कैलाश कटारिया ओर प्रकाश जांगिड़ ने मंच संचालन किया प्रतियोगिता में श्री श्याम उदयपुरवाटी की टीम विजेता तथा एबीवीपी उदयपुरवाटी की टीम उपविजेता रही! दोनों टीमों के कप्तानों को मंच पर बुलाकर टीम के साथ मोमेंटो व विजेता टीम को 7100 रुपए व उपविजेता टीम को 4100 रुपए देकर सम्मानित किया गया देर रात्रि 10:45 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ! कार्यक्रम में प्रखंड संयोजक धर्मवीर सोनी, प्रखंड गौ प्रमुख मुकेश सैनी, गोविंद सैनी, रोहिताश, सैनी, कैलाश सैनी, नितेश सैनी, सम्पूर्ण गो सेवा समिति उपचार केंद्र धनावता, अमित जांगिड़, प्रदीप सैनी, पंकज सैनी, मुकेश नायक, मुकेश खन्ना, दीपक सैनी, रोहित सैनी भूरीकुडी, संपत, हरि सैनी, दिनेश शर्मा, राजेंद्र शेखावत, राजेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, गंगाराम मौर्य, रजत मौर्य, डॉ सुमन मीणा, प्रसाद शिवदयाल स्वामी, श्याम लाल सैनी, सीताराम जांगिड़, उषा शर्मा, निखिल बाटू, शिवराज सैनी, देवराज सैनी, महेंद्र सैनी, पीयूष राठी, रौनक सैनी, अशोक सैनी, संजय सैनी, ललित सोनी आदि मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................