केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने महिला पुलिसकर्मी से फिता कटवाकर करवाया महिला पुलिस थाने का उद्घाटन

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री ने महिला थाने एवं दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरणों का किया वितरण, 116 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का किया वितरण

Mar 30, 2025 - 19:14
 0
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने महिला पुलिसकर्मी से फिता कटवाकर करवाया महिला पुलिस थाने का उद्घाटन

भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि स्थापना के अवसर पर दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरणों के वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती से लगाम लगाने और उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को खैरथल में पहले महिला थाने का उद्घाटन किया। यह थाना पेहल रोड पर स्थित सैनी धर्मशाला में स्थापित किया गया है। महिला शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय वन मंत्री ने महिला पुलिसकर्मी छोटी मीना के हाथों से फीता कटवाकर महिला थाने का उद्घाटन करवाया। इसके पश्चात उन्होंने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरणों के वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।

केंद्रीय वन मंत्री यादव ने कार्यक्र तयम के दौरान कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला थाना उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करेगा और उन्हें भयमुक्त वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को निर्देश दिए कि महिला थाने की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि महिला थाना में शिकायतों का निपटारा केवल पुलिस कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए काउंसलिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परिवार टूटने से बच सकें।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा, हमारा उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।  सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सरल और आत्मनिर्भर बनाना है। 
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना को साकार करने हेतु सरकार दिव्यांगजन भाइयों और बहनों को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्‍होंने कहा कि जिले में 40% या अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन और 20,000 रुपये मासिक आय से कम आय वाले सभी दिव्यांगजन योजनाओं हेतु पात्र है। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर को निर्देशित किया कि उनके 12-13 तारीख से शुरू होने वाले पंचायती दौरों के दौरान अधिकारियों को दिव्यांगों के पंजीकरण के लिए नियुक्त करें ताकि गांव में उपस्थित दिव्यांग जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़ा जा सके। इसी कड़ी में कार्यक्रम के दौरान जिले के 116 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, चार्जर और हेलमेट एवं 68 स्मॉल और बड़े बैसाखी का वितरण किया गया।
केंद्रीय मंत्री यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और राजनीतिक साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके अलावा, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।
 कार्यक्रम में जिला कलेक्टर किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर खैरथल शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, सभापति नगर परिषद खैरथल हरीश रोघा, तिजारा प्रधान जेपी यादव, एलिम्को प्रतिनिधि, उपसभापति वरुण डाटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, इंद्र यादव, बन्ना राम मीणा, अंजली यादव, अशोक डाटा टिल्लू शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................