खेत में दवा छिड़कते समय मौत: पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

अलवर (अनिल गुप्ता) खेत में दवा छिड़काव करते समय दवा के दुष्प्रभाव से एक जने की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भारत सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी कीटनाशक के सीधे संपर्क में आने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उन्हें गंभीर हालत में अलवर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भतीजे कमल सिंह ने बताया कि चाचा खेत में दवा डाल रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आया। हम फौरन अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा।"मृतक भारत सिंह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है।






