लूट की घटना के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन मंडी रहेगी बंद, घटना के चार दिन बाद भी पुलिस को हाथ नहीं लगा ठोस सुराग
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) शहर की अनाज मंडी में सोमवार को मुनीम के साथ ढाई लाख रुपए की हुई लूट की घटना के चार दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाने के विरोध में शुक्रवार से खैरथल की अनाज मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी ! मंडी अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया की व्यापारियों में घटना के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं अनेकों ब्यापारियों ने घटना के चार दिन बाद भी एक भी जन प्रतिनिधि द्वारा पीड़ित व्यापारी व मुनीम से हाल नहीं पूछने पर भारी रोष है। अध्यक्ष ने बताया की मंडी बंद रखने का निर्णय मंडी की सुरक्षा एवं व्यापारी समाज की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए लिया गया है। उधर, किशनगढ़ बास के वृताधिकारी राजेन्द्र सिंह निर्वाण ने बताया की पुलिस की टीमें जाँच में जुटी हुई है वारदात का शीघ्र खुलासा किया जाएगा!