राजगढ़ पुलिस ने लूट प्रयास के चार आरोपी किए गिरफ्तार: 2 मोटरसाईकिल व 1 देशी कट्टा बरामद

Jul 11, 2025 - 11:24
 0
राजगढ़ पुलिस ने  लूट प्रयास के चार आरोपी किए गिरफ्तार:  2 मोटरसाईकिल व 1 देशी कट्टा बरामद

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पुलिस ने लूट के प्रयास के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात के समय प्रयुक्त 2 मोटरसाईकिल व 1 देशी कट्टा बरामद किया है। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 26 जून 2025 को परिवादी ने मामला दर्ज करवाया था की उसने ट्रैक्टर में उमा स्टोल राजगढ़ के गोदाम से लोहे के सरिये लोड किये थे। जिनको ढिगारिया भीम बांदीकुई, दौसा अनलोड कर पेमेंट दो लाख पच्चीस हजार रुपये लेकर आ रहा था। तभी रास्ते मे माचाडी के समीप पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार द्वारा ट्रैक्टर रोका व लूटने के इरादे से ट्रैक्टर की चाबी ऑफ कर नीचे खींचकर मारपीट कर ट्रैक्टर के नीचे कुचलने की धमकी देने लगे। जिस पर परिवादी द्वारा ट्रैक्टर को साइड में लगाकर देने की बोलकर ट्रैक्टर को तेज गति से मौके से भगा ले गए। जिन्होंने पीछा किया तो माचाडी स्टैंड पर भीड़ को देखकर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित की। गठित टीम ने तकनीकी सहायता व आसूचना संकलित कर कार्यवाही करते हुए बहतुकला थाना क्षेत्र के गांव अडोली निवासी अजीत कुमार बैरवा पुत्र बाबूलाल व गांव गोठड़ा निवासी रविंद्र पुत्र रामस्वरूप बैरवा, रुजदार पुत्र सम्पत्त खान, काला पुत्र इंदु खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा व दो बाईक जप्त की है। पुलिस  जांच में जुट गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................