महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक का आयोजन

बच्चों के समग्र विकास हेतु समन्वय व संवेदनशीलता से कार्य करें- ओमप्रकाश सहारण

Jul 22, 2025 - 12:52
Jul 22, 2025 - 12:52
 0
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक का आयोजन

कोटपूतली-बहरोड, (भारत कुमार शर्मा) अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास हेतु संबंधित विभाग समन्वय व संवेदनशीलता से कार्य करें. उन्होंने पोषाहार की गुणवत्ता की नियमित जांच करने, भंडारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही पीएचईडी विभाग को आंगनबाडियों में नल कनेक्शन उपलब्ध करवाने को कहा. इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से दी जा रही सेवाओं एवं अन्य विभागो के साथ अभिसरण पर चर्चा कर सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। 

आंनगाबडी केन्द्रों पर शौचालय, पेयजल, विधुत कनैक्शन जैसी आधारभूत सुविधायें सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश प्रदान किये गये साथ ही आंगनबाडी केन्द्रों पर पूरक पोषाहार की आपूर्ति एवं वितरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, शाला पूर्व शिक्षा एवं प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग बढाने एवं गर्भवती महिलाओं के समय पर ममता कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया गया। 

बैठक में उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग सतपाल यादव, जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा, आरसीएचओ अरविन्द अग्रवाल, सहायक निदेशिक कृषि विभाग रामजीलाल यादव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा प्रकाश चन्द मीणा सहित जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................