प्रशासन ने 20 साल पुराने रास्ते से हटाया अतिक्रमण

Jul 23, 2025 - 14:59
 0
प्रशासन ने 20 साल पुराने रास्ते से हटाया  अतिक्रमण

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
नारायणपुर के चतरपुरा में आज राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से 20 साल पुराने रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि चतरपुरा के ग्रामीणों ने रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसको लेकर गिरदावर को रिपोर्ट कर मौके की जांच करवाई गई जिसमें रास्ते पर अतिक्रमण पाया गया और न्यायालय की ओर से बेदखली का निर्णय पारित किया गया था। न्यायालय के निर्णय की पालना करते हुए आज विभाग ने पुलिस जाब्ते की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण करने वालो को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन का आभार जताया।इस दौरान थाना प्रभारी प्रदीप सिंह, गिरदावर रेखा, पटवारी नरेंद्र, कृष्णा, नरेन्द्र यादव सहित विभाग की टीम और पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................