नशा मुक्त जहाजपुर अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित, 26 जुलाई को निकाली जाएगी जन-जागरूकता रैली

Jul 25, 2025 - 12:59
Jul 25, 2025 - 12:59
 0
नशा मुक्त जहाजपुर अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित, 26 जुलाई को निकाली जाएगी जन-जागरूकता रैली

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नशा मुक्त जहाजपुर अभियान के तहत आज शुक्रवार को होटल रिलेक्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रामजस मीणा ने मीडिया को संबोधित करते हुए क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि "जहाजपुर नगर एवं आस-पास के इलाकों में स्मैक, गांजा, डोडा, अफीम जैसे घातक नशों का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे हमारी युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है। युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है और यह सामाजिक संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है।"

रामजस मीणा ने जानकारी दी कि इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार, 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे चावंडिया चौराहे से एक रैली निकाली जाएगी, जो उपखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन के रूप में प्रशासन को सौंपा जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में भाग लें और इस अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ एक सकारात्मक माहौल बनाना है। नशा मुक्ति – एक संकल्प, एक अभियान के नारे के साथ यह मुहिम क्षेत्र में नई चेतना का संचार करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................