साहित्यकार, लेखक (प्रिंसिपल) डॉ. बाबूलाल मीणा "गुवारडी " राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2025 से सम्मानित

Aug 5, 2025 - 11:27
 0
साहित्यकार, लेखक (प्रिंसिपल) डॉ. बाबूलाल मीणा    "गुवारडी " राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2025  से  सम्मानित

 उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
इसरो एवं अंतरिक्ष ज्ञान केन्द्र व एस.एम फाउंडेशन जयपुर द्वारा  3 अगस्त 2025 को  निदेशक डॉ. कमल शर्मा के सानिध्य मे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2025 शैक्षिक उन्नयन अनुसंधान एवं नवाचार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।  इस राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार के लिए देशभर से 51 शिक्षको का  चयन किया गया। जिनमें  साहित्यकार, लेखक एवं  अनुसंधानकर्ता डॉ. बाबूलाल मीणा  गुवारडी जयपुर राजस्थान को पुरस्कार समारोह के महान स्तंभ उत्कृष्ट विशिष्ट गुणी जन एवं महान विभूतियों मुख्य अतिथि सेवानिवृत  I.G डॉ.अरविद गट्टी कर्नाटक राज्य पुलिस , बैगलोर , प्रोफेसर डॉ.यदु शर्मा डीन राजस्थान विश्वविद्यालय, आपरेशन आफ सिंन्दुर "कर्नल रायल महर्षी परमेश " ब्राड आफ अंबेसेडर जोधपुर बेटी पढ़ाओ -बेटी बचाओ  " डॉ मोनिका के करण एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रख्यात कथा वाचक पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री की गरीमा मय उपस्थिति तथा इनके कर कमलों द्वारा डॉ. बाबूलाल मीणा को इनके द्वारा शैक्षिक अनुसंधान अंतराष्ट्रीय पत्रिका "वेव आफ साइंस एव स्पोकस  " में प्रकाशित रिसर्च पेपरो  के लिए "  राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार  2025 प्रतिक चिह्न  , प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्र से अलंकृत व सम्मानित किया।
शैक्षिक नवाचार अनुसंधान एवं लेखन के क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान व शानदार उपलब्धियों के लिए इस अवार्ड से अलंकृत किये गये ।  उल्लेखनीय है कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ.मीणा पिछले वर्षो से निरन्तर लेखन क्षेत्र मे अपनी  लेखनी से कार्य करते आ रहे हैं । लेखक डॉ.मीणा को अभी तक 19  पुरस्कार मिल चुके हैं । लेखक डॉ बाबूलाल मीणा को पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय/ अंतराष्ट्रीय अवार्ड एवं उपाधियों से नवाजा जा चुका है । सभी परिवार जनों, परिचित  एवं बुजुर्ग , मित्र शिक्षाविदों ने  डॉ मीणा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । कवि , साहित्यकार डॉ मीणा ने सभी सज्जनो का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................