संस्कृत भारती सिरोही जिले की मासिक बैठक का आयोजन

Aug 5, 2025 - 11:26
 0
संस्कृत भारती सिरोही जिले की मासिक बैठक का आयोजन

सिरोही (रमेश सुथार)

 जिले के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक सिरोही के सभागार में संस्कृत भारती की मासिक बैठक का आयोजन हुआ आयोजन में जोधपुर प्रांत से आए हुए प्रांत संपर्क प्रमुख महेश दाधीच एवं प्रांत पत्राचार प्रमुख दिनेश गौड़ ने बैठक को संबोधित किया प्रांत संपर्क प्रमुख महेश दाधीच ने वार्षिक योजना प्रस्तुत करते हुए विगत माह में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की उन्होंने वर्ष पर्यंत होने वाले संस्कृत भारती के कार्यों को योजनानुसार करने को कहा साथ ही उन्होंने बताया कि संस्कृत भारती अखिल भारतीय संगठन है जो की संस्कृत भाषा को जनभाषा बनाने के लिए प्रयासरत है संस्कृत भारती संभाषण शिविर के माध्यम से संस्कृत को सरल रूप से आम बोलचाल की भाषा बनाने के लिए कार्य कर रही है उन्होंने साथ ही में बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरल संस्कृत परीक्षा का भी पूरे प्रांत स्तर पर आयोजन होना है जो की विद्यालय स्तर के कक्षा छठीं से कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं जो  विद्यालय स्तर पर होने वाली सरल संस्कृत परीक्षा है वर्तमान में इस परीक्षा का आयोजन सिरोही जिले के सभी तहसील में आयोजित होती है। प्रांत पत्राचार प्रमुख दिनेश गौड़ ने बताया कि वे संस्कृत अनुरागी जो समयाभाव के कारण संस्कृत नहीं पढ़ सकते हैं उनके लिए पत्राचार द्वारा संस्कृत का माध्यम भी संस्कृत भारती उपलब्ध करवाती है। जिससे हम अपने धार्मिक ग्रंथों का‌ भी अध्ययन कर सकेंगे,इस बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं जिले में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की,इस मासिक बैठक में संस्कृत भारती सिरोही जनपद मंत्री दिनेश कुमार , जनपद सह मंत्री ललित कुमार गर्ग, जालौर विभाग संयोजक भंवरलाल मुंगिया,बाल केंद्र प्रमुख मनीष माली,जयदीप सिंह देवड़ा,कंचन गर्ग,प्रवीण कुमार,जसराज घांची, आदि उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................