डीग में रोशनी महिला मंडल द्धारा 12 अक्टूबर को आयोजित किया जावेगा डांडिया गरबा नृत्य महोत्सव

Sep 7, 2025 - 13:31
 0
डीग में रोशनी महिला मंडल द्धारा 12 अक्टूबर को आयोजित किया जावेगा डांडिया गरबा नृत्य महोत्सव

डीग (नीरज जैन) रोशनी महिला मंडल डीग की बैठक फाउंडर अध्यक्ष मीरा गोयल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें  सर्वसम्मति से नवरात्रि के पावन पर्व पर 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक शहर के कामा गेट स्थित एक निजी फार्म हाउस में डांडिया गरबा नृत्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संस्था की महामंत्री मधु जैन तथा मीडिया प्रभारी राजवती यादव  ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन  को भव्य बनाने के लिए संस्था द्धारा बाहर से बड़े कलाकारों को  बुलाया जावेगा।

इस कार्यक्रम में 6 से 12 साल तक की बालिकाओं के लिए डांस और डांडिया कॉस्ट्यूम की प्रतियोगिता रखी जाएगी। 14 से 30 साल तक की अविवाहित लड़कियों के लिए डांडिया प्रिंसेज, डांडिया ड्रेस कॉस्टयूम तथा नए-नए प्रकार से डांडिया को घर से सजा कर लाने की प्रतियोगिताएं होंगी।विवाहित महिलाओं के लिए डांडिया क्वीन, डांडिया कॉस्टयूम ,डांडिया सजावट आदि  प्रतियोगिताएं रखी गई है।इस दौरान 10 लकी ड्रा निकाले जावेंगे। बैठक में कोषाध्यक्ष मंजू चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल एवं  रोशनी महिला मंडल  की अन्य सदस्य मौजूद थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................