जो राम का और समाज का नहीं, वह किसी काम का नहीं – भारद्वाज

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम में ज्ञान यज्ञ का आयोजन

Sep 25, 2025 - 09:16
 0
जो राम का और समाज का नहीं, वह किसी काम का नहीं –  भारद्वाज

कोटकासिम (जयबीर सिंह) पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा कि “जो लोग राम के और समाज के नहीं होते, वह किसी काम के नहीं होते।”

 ✦ केवल भगवान का नाम ही सत्य है, बाकी सब कुछ झूठ है 

गुरुदेव ने कहा कि जब तक हम समाज के लिए कार्य नहीं करेंगे, प्रभु को समर्पित नहीं होंगे और राम भगवान के दिखाए मार्ग पर नहीं चलेंगे, तब तक जीवन में परिवर्तन संभव नहीं है और न ही प्रभु की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

✦ मोह-माया में इस कदर फंस गए कि असली उद्देश्य भूल गए 

उन्होंने कहा कि आज इंसान भौतिक वस्तुओं की मोह-माया में इतना उलझ चुका है कि उसका ध्यान असली उद्देश्य – भक्ति और प्रभु प्रेम – की ओर नहीं जा पा रहा।

 ✦ भक्ति और धर्म नहीं कमाया तो घोर नरक भोगना पड़ेगा 

उन्होंने समझाया कि “सब कुछ झूठ है, केवल ईश्वर का नाम और प्रभु भक्ति ही सच्ची है।” गुरुदेव ने सत्संग परिवार सहित उपस्थित भक्तों को ध्यान कराया और भक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................