दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सैनी समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह पूर्व तहसीलदार मंगलचन्द सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ इस अवसर पर सैनी ने समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन पर जोर दिया ।अन्य वक्ताओं में व्याख्याता घनश्याम ओमप्रकाश पूर्व अध्यक्ष डा ओपी सैनी वर्तमान अध्यक्ष मोहनलाल सैनी थे ।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नारायण प्रसाद कप्तान किशोर रामजीलाल संदीप महेंद्र माडू राम पूर्व सरपंच राजेन्द्र सुमेर सुरेन्द्र प्रकाश सहित अनेक बंधु मौजूद थे ।

