चिराना में कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव चिराना के सीकर रोड स्थित श्री गणेश मंदिर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के लिए कलशयात्रा निकाली। सात दिनों तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।
पंडित आचार्य रजनीश भारद्वाज अयोध्या के मंत्रोचारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कि गई।सैंकड़ों महिलाओं द्वारा सर कर कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए गणेश मंदिर से प्रारम्भ होकर चिराना गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल मांगीलाल की धर्मशाला तक कलश यात्रा निकाली गई। जगह जगह पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलशयात्रा का स्वागत किया। यजमान पवन खंडेलवाल ने बताया कि कथा वाचक देवी कृष्ण नंदिनी सात दिनों तक दोपहर में कथा वाचन करेंगी व अंतिम दिन सर्वमंगल कामना हवन होगा व प्रसादी वितरण कि जाएंगी। कथा 24 से 30 अक्टूबर 2025 तक दोपहर 12 से 4 बजे होगी। कलश यात्रा के दौरान पवन खंडेलवाल,रीछपाल सैनी, सुखदेव सैनी,शशिकांत शर्मा,मूलचंद सैनी,अशोक कुमार, कृष्ण गोपाल,आदि सहित सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

