नौरगपरा के बुढ वाले बालाजी मेले में उमड़ा जनसैलाब; ट्रैक्टर ट्राली व जीपों में गीत गाती हुई पहुंची महिलाएं
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नौरगपुरा की अरावली पहाड़ियों के बीच में बुढ वाले बालाजी मंदिर में शुक्रवार को मेला भरा। मेले में जोधपुरा,बाघोली,चक जोधपुरा, हरिपुरा,सुनारी,सुरपुरा, सराय,नौरगपुरा, कांकरिया, गुड़ा ढहर,खोह सहित कई गांवों के श्रद्धालु पहुंचे।
मेले में ट्रैक्टर ट्राली, जीपों व अन्य वाहनों से आए श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धोक लगाई। प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। सरपंच कमला भावरिया के साथ सैकड़ो महिलाएं गीत गाती हुई मंदिर में पहुंची। मंदिर में धोक लगाकर मन्नत मांगी।
महिलाओं , युवाओं व बच्चों ने मेले में दुकान पर जमकर खरीदारी की। वही झूलों पर झूमकर आनंद लिया।चाट ,पकौड़ी व मिठाइयों की दुकान पर खासा भीड़ रही। ट्रस्ट की ओर से सुबह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वही पाटोत्सव कार्यक्रम में कई विद्वान पंडितों व संतो ने हिस्सा लिया। इसमें धार्मिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान ट्रस्ट के संचालक डॉ रामकुमार सिराधना, समाजसेवी मदनलाल भावरिया, डॉ रामावतार गजराज, कैप्टन महेश कुमार, नवरंगपुरा सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद भावरिया, प्रहलाद सिंह धूण, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति, सभाचंद जाखड़, मातादीन, सरपंच रोहिताश सैनी जोधपुरा, महेंद्र सिंह, चौथमल, रोहिताश, कानाराम सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।


