गाय को बचाने भिड़ी पिकअप-बाईक: लाइनमैन गंभीर घायल, बड़ौदामेव से अलवर रेफर
अलवर-भरतपुर रोड पर बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया है। घायल सीकरी में बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में दीपावली पर वह अलवर के सूर्यनगर स्थित अपने नए मकान में शिफ्ट हुए थे। वे बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। एक्सप्रेसवे के पास पानी की सप्लाई वाली पिकअप के सामने अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के लिए पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे से आ रही बाइक पिकअप से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एनएचएआई की एम्बुलेंस को बुलाया, जिसने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।