मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी एवं सर्द हवा ने बढ़ाई सर्दी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
लक्ष्मणगढ़ कस्बे मेआज रविवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा।हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए सर्द हवा एवं बूंदाबांदी होने के चलते दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा।
कस्बे सहित निकटवर्ती गांवों में रविवार सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाई रही ,रुक-रुक कर दिन भर हुई बूंदाबांदी से मौसम काफी सर्द हो गया। किसान मांगीलाल ने बताया कि आज की बूंदाबांदी से गेहूं एवं सरसों की फसल को लाभ मिलेगा। दिनभर ठंडी हवा चलती रही। सर्दी बढऩे से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। पिछले कुछ दिनों से धूप में तेजी थी, लेकिन रविवार को सुबह मौसम ने करवट बदली और सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी चलती रही। एवं ठंडी हवाओं से सर्दी बढ़ गई।


