नारायणपुर में बालिका स्कूल सहित 8 जगह लगेंगे 24 कैमरे

Nov 7, 2025 - 13:05
 0
नारायणपुर में बालिका स्कूल सहित 8 जगह लगेंगे 24 कैमरे

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री लाडली सुरक्षा योजना के तहत नारायणपुर कस्बे के 8 स्थानों पर करीब 24 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में निगरानी रखेंगे, जिससे अब अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था पर अधिक प्रभावी तरीके से नजर रखी जा सकेगी। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार फर्म द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से कस्बे के 8 प्रमुख प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। इन प्वाइंटों में गर्ल्स स्कूल और कॉलेज, मुख्य तिराहे-चौराहे तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र शामिल हैं।

  • कैमरे लगाने के लिए खड़े किए पोल

इन स्थानों पर पोल लगाकर हाई रिजॉल्यूशन और नाइट विज्जन फीचर से लैस कैमरे इंस्टॉल किए जा रहे हैं जिससे दिन-रात निगरानी संभव होगी। सभी कैमरों की लाइव फीड सीधे पुलिस थाने में बनाए गए कंट्रोल रूम में देखी जाएगी। थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि कैमरों के लगने से अपराधों पर अंकुश लगेगा और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................