सड़क के मध्य मौत का कुआ होने से बड़े हादसा होने की बनी रहती है संभावना

Nov 7, 2025 - 13:06
 0
सड़क के मध्य मौत का कुआ होने से बड़े हादसा होने की बनी रहती है संभावना

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भुसावर उपखंड इलाके में कांग्रेस के शासन काल में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सड़क के मध्य स्थित एक कुआ के दोनो किनारो के पास  होकर सड़क का निर्माण किया जाने के बाद सड़क के मध्य में  कुआ  होने से दुर्घटना घटित होने की हमेशा संभावना बनी रहती है। गांव नयागांव खालसा निवासी एवम बीजेपी नेता गंभीर सिंह ने उपखंड अधिकारी से  सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़क के मध्य कुएं से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अविलम्ब व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है जिससे कि कोई बड़ी दुर्घटनाएं न हों।
उन्होंने बताया कि भुसावर उपखंड के गांव खिरनी से निठार की तरफ जाने वाली लिंक सड़क का निर्माण कांग्रेस के वैर विधायक एवम सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव के शासन काल में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कराया था।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के तत्कालीन अधिकारियों की ओर से उस समय सड़क के मध्य स्थित कुएं को भूमिगत जमीजोद नही कराया गया तथा सड़क के मध्य स्थित इस कुएं के दोनो ओर बिना सुरक्षा दीवार खड़ी कराएं ही इस सड़क का निर्माण कार्य किया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से समय रहते इस कुएं को जमीजोद कर लोहे का जाल नही डलवाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि सड़क के मध्य इस कुएं से आने वाले समय में  घने कोहरे में वाहन चालक को दिखाई नही देने पर वाहन चालक किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते है।वर्तमान में सड़क के मध्य स्थित कुएं के चारो तरफ बड़ी घास हल्के पेड़ भी उग आने से रात्रि के समय कुआ दिखाई नही देता है कुएं से  वाहनों को बचाते  वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
उन्होंने गांव खिरनी से निठार की तरफ जाने वाली इस सड़क के मध्य स्थित कुएं को सड़क से हटाया जाने जमीजोद किए जाने की मांग सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा उपखंड अधिकारी से की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................