खैरथल में 10 के नोटों की किल्लत से बढ़ी परेशानी

Nov 7, 2025 - 13:08
 0
खैरथल में 10 के नोटों की किल्लत से बढ़ी परेशानी

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) शहर में इन दिनों दस रुपए के नोटों की अचानक किल्लत ने आमजन को मुस्किल में डाल दिया है। चाय पानी से लेकर सब्जी और किराना खरीदने तक, हर जगह लोग छुट्टे पैसे के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। स्थिति यह है कि दुकानदार दस रुपए के सिक्के लेने से भी साफ मना कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों और व्यापारियों के बीच रोजाना तकरार की नौवत बन रही है। ग्राहकों का कहना है कि बाजार में छुट्टे की भारी कमी के कारण छोटी खरीदारी करना भी परेशानी बन गया है। कई दुकानदार दस रुपए के सिक्कों को यह कहकर लेने से मना करते हैं कि लोग इन्हें वापस नहीं लेते। स्थानीय बैंकों में नए दस के नोट पहुंचते हैं, लेकिन आश्वर्यजनक रूप से ये नोट आम ग्राहकों के बजाय नोटों की मालाएं बनाने वालों के पास पहुंच रहे हैं। विवाह व अन्य कार्यक्रमों में नोटों की मालाओं की बढ़ती मांग के चलते दस रुपए के नोटों की कमी और गहराती जा रही है। शहरवासियों का कहना है कि यह स्थिति भारतीय मुद्रा के सम्मान पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती है। लोगों ने प्रशासन व बैंक प्रबंधन से मांग की है कि दस रुपये के नोटों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और सिक्कों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................