राजकीय आयुर्वेद औषधालय खरकड़ी कलां में किया जा रहा विभिन्न बीमारियों का ईलाज
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर उपखंड नारायणपुर अंतर्गत ग्राम खरकड़ी कलां में स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में लगातार मौसमी बीमारियों का ईलाज किया जा रहा है।ग्रामीणों का आयुर्वेदिक तरीके से उपचार में विश्वास बढ़ा है। आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संगीता यादव का कहना हैं कि यहां आमजन को बीमारियों से बचाव के लिए सुझाव दिए जाते हैं जिससे काफी हद तक बीमारियों से दूरी बना सकते हैं और रोग निवारण की पुरातन परंपरा को अपनाते हुए बिना किसी दुष्प्रभाव के चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जा रहा हैं। साथ ही योगाभ्यास भी करवाया जाता हैं।

