प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) उपखण्ड नारायणपुर अंतर्गत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोगड़ी की ढाणी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरकडी कलां सहित विभिन्न स्थानीय विद्यालयों का शाला संबलन के तहत् प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने मिड डे मील की गुणवत्ता एवं रसोई घर का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर भी परखा। विद्यालय प्रांगण व भवन की साफ सफाई के निरीक्षण के साथ विद्यार्थियों के कार्य पुस्तिका एवं गृह कार्य की भी जांच की गई तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विद्यालय स्तर पर प्रगति की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रखर राजस्थान 2.0 से संबंधित प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बच्चो को उत्तरोत्तर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया।