जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र ने सांसद खेल उत्सव-2025 का किया उद्घाटन, कोटपुतली विधानसभा में 6800 प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Dec 13, 2025 - 13:47
 0
जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र ने सांसद खेल उत्सव-2025 का किया उद्घाटन, कोटपुतली विधानसभा में 6800 प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

सांसद ने खेल संसाधनों और सुविधाओं के लिए की 10-10 लाख के फण्ड की घोषणा की, खेल में रिकॉर्ड तोडने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम

कोटपूतली-बहरोड़, (भारत कुमार शर्मा) जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने शनिवार को सांसद खेल उत्सव-2025 का विधिवत उद्घाटन राजकीय एलबीएस महाविद्यालय कोटपुतली के खेल मैदान से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान कोटपुतली विधायक हंसराज पटेल, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी व प्रतिभागी मौजूद रहे.

सिंह ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विभिन ब्लॉक से प्रतियोगिता में खेलने वाली प्रथम दोनों टीमों के कप्तानों के साथ टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिये सांसद खेल उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न चरणों में खेल आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमे कब्बड्डी, वॉलीबॉल और दौड़ (100-200 मीटर) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिता में 300 से अधिक टीमे टीमों  और विधानसभा कोटपुतली में 6800 प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन किए गए हैं, जिनमे महिला प्रतिभागी बड़ी संख्या में शामिल हैं।

सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता टीमों को श्रेष्ठ पुरस्कार दिए जाएंगे और यहां पर जो खिलाड़ी चुने जाएंगे उनकी प्रोफेशनल ट्रेनिंग कराई जाएगी साथ ही राष्ट्र लेवल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ी को 1 लाख रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएँगे। उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधा एवं संशाधनों हेतु 10 लाख रुपये एमपी एवं 10 लाख एमएलए फण्ड से उपलब्ध करवाने की घोषणा की जिससे कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके और वे राज्य व राष्ट्र लेवल पर जिले का नाम रोशन करें. उन्होंने शारीरिक शिक्षकों को खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के निर्देश भी दिए तथा खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी हौसला अफजाई भी की साथ ही खेल की शपथ भी दिलाई.

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र यादव, सांसद खेल उत्सव के लोकसभा संयोजक यादराम जांगल व जनप्रतिनिधि रमेश रावत, अरुण सैनी, राजेंद्र भौनावास, राजवीर यादव, सीताराम शर्मा, जयराम गुर्जर, सुरेंद्र चौधरी, विक्रम और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम रामवतार मीणा, तहसीलदार रामधन गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग और खिलाड़ी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................