राष्ट्रीय ओड़ महासभा की बैठक आयोजित
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राष्ट्रीय ओड महासभा संस्थान राजस्थान के तत्वधाम में जिला स्तरीय सम्मेलन शहर के कालानाडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान ओड समाज प्रदेशाध्यक्ष धर्माराम ओड पाली, प्रदेश महामंत्री अर्जुनराम राजमथाई, पाली अध्यक्ष लाबूराम, अर्जुन राम फलोदी, भागचंद, नेनाराम, पाबूराम, भोलाराम ओड, मनोज नागौर उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम अर्जित करने वाले कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड के विधार्थियो को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अर्जुन राम ने कलम की ताकत का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा उतना ही आगे बढ़ेगा समाज को एक जुट रहकर आगे बढ़ाने, राजनीतिक पावर बढ़ाने पर जोर देते हुए कहां की समाज ने आज तक वोट दिया अब हमें एक जुट रहकर वोट लेना है। उन्होंने कहां की प्रत्येक बूथ पर समाज का कार्यकर्ता चुनाव में सक्रिय रहकर प्रतिनित्व करना चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया का माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मुरावतिया ने कहां की पढ़ाई के साथ साथ खेलो में रूचि रखने से शरीर स्वस्थ रहता है। खेल के महत्व को बताते हुए कहां की आगामी 27 दिसम्बर को पाली के इंद्रानगर में होने जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता अधिक से अधिक शामिल हो, इस दौरान उन्होंने आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धर्माराम, रामनिवास, लिख्माराम मजोका, कैलाश कुदावला, रामलाल कुदावला बोरावड़, महेंद्र गुणवती, रामकवार कुदावला, बाबूलाल, मोटाराम, खेताराम, खरवड़, रामू राम, दौलत, शेरू सिंह, सेटी, संजय, परसाराम, रामपाल, बबलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।