चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर हालत में अजमेर रेफर

Dec 23, 2025 - 13:51
 0
चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर हालत में अजमेर रेफर

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मंगलवार को ट्रेन संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मकराना पीर की दरगाह निवासी मोहम्मद आलम पुत्र मुख्तार अहमद जाति रांदड़ उम्र लगभग 25 वर्ष मकराना से जोधपुर की ओर यात्रा कर रहा था। बताया जा रहा है कि गेट के ऊपर खड़े होने के दौरान मकराना और बोरावड़ के मध्य संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, आरपीएफ हेड कांस्टेबल मधुराम, आरपीएफ कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं जीआरपी कांस्टेबल संजय चावला मौके पर पहुंचे। घायल युवक को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय मकराना पहुंचाया गया। चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर अजमेर रेफर किया गया। घटना के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से चलती ट्रेन में गेट के पास या ऊपर खड़े होकर यात्रा न करने की अपील की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................