राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर माय भारत केंद्र ने किया पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं का सम्मान
कठूमर (दिनेश लेखी) माय भारत, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संडे ऑन साइकिल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य "मेरा भारत :::::मेरा वोट "के नारे के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ाना है।
साईं अलवर के उपनिदेशक शिव सैनी ने नव मतदाताओं को फूलमाला पहन में सम्मानित किया और हाल ही में नव मतदाता बने 15 से अधिक युवाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
- संडे ऑन साइकिल पदयात्रा
उप निदेशक शिव सैनी और जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने संडे ऑन साइकिल पदयात्रा कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में शामिल युवाओं ने नेहरू गार्डन से शुरू होकर एसएमडी सर्किल मोती डूंगरी होते हुए इंदिरा गांधी जिला खेल स्टेडियम तक पदयात्रा में भाग लिया।
- मतदाता जागरूकता
पदयात्रियों द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव, मताधिकार का उपयोग करने, एवं शत प्रतिशत मतदान से संबंधित तख्तियों को प्रदर्शित करते हुए आमजन को जागरूक किया।
जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि यह पदयात्रा कार्यक्रम एक राष्ट्रव्यापी पहल है जिसका उद्देश्य भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नैतिक और सहभागी चुनावी जुड़ाव को बढ़ावा देना है, जिसमें पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।