राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मंगल चंद सैनी को नियुक्त किया मध्यस्थ
उदयपुरवाटी / बड़ागांव /सुमेर सिंह राव
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा पूर्व तहसीलदार मंगल चन्द सैनी को वैकल्पिक विवाद निस्तारण हेतु मध्यस्थ नियुक्त किया गया है ।यह नियुक्ति जिला झुंझुनू विधिक सेवा प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार हेतु की गई है ।सैनी ने बताया कि माननीय एमसीपीसी सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार नव नियुक्त मध्यस्थगण को चालीस घण्टे का मध्यस्थता प्रशिक्षण हाईब्रिड मोड़ में प्रदान किया जाएगा ।सैनी की नियुक्ति पर गणमान्यजन द्वारा बधाई प्रेषित की है । रिटायर्ड तहसीलदार मंगलचंद सैनी की नियुक्ति पर उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने भी सैनी को बधाई प्रेषित की है l