विधुत बिल जमा नहीं विभाग ने कनेक्शन काट ट्रांसफार्मर उतारे

Feb 28, 2026 - 10:47
 0
विधुत बिल जमा नहीं विभाग ने कनेक्शन काट ट्रांसफार्मर उतारे

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकाया राशि को देखते हुए  लगभग एक दर्जन से अधिक घरेलू कनेक्शन काट कर तीन जगह से ट्रांसफार्मर उतार दिए। विद्युत विभाग की कार्यवाही देख कर कुछ लोगों ने मौके पर ही बिल जमा करा दिए।
सहायक अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा सहायता अभियंता के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता और एपीटीपीएस थाना अधिकारी ज्ञानी सिंह व क्षेत्र के फीडर इंचार्जों को साथ ले एक हजार रुपए से अधिक के बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नीकच, मुबारिकपुर, मेघाबास, हाजीपुर, शेरपुर, कोटा दोहली सहित अन्य गांवों में कार्यवाही करते हुए एक हजार रुपए से अधिक की बकाया राशि वालों करीब पंद्रह से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट कर मीटर तक उतार लिए। इसके अलावा तीन जगहों से सिंगल फेज ट्रांसफार्मर तक उतार लिए।   इस अवसर पर विद्युत थाना अधिकारी ज्ञानी सिंह,कनिष्ठ अभियंता सोनू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है