निजि विधालय से दो लाख रूपए की नगदी चोरी
राजगढ़ (अलवर / अनिल कुमार गुप्ता) राजगढ़ कस्बे के कारोठ मार्ग स्थित एक निजी विधालय को शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया और विधालय के कार्यालय का ताला तोड़कर रखी अलमारी से करीब दो लाख रुपये की नगदी पार करली। वही समीप लगे सीसीटीवी में एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आ रहा है। विधालय के प्रधानाध्यापक दिनेश सैन ने बताया कि वे विधालय की पीछे की तरफ बने भवन में रहते है। जैसे ही रविवार की सुबह वह करीब साढ़े 6 बजे पानी की मोटर चलाने के लिए विधालय के भवन में आया तो पीछे का गेट खुला हुआ था और विधालय के कार्यालय का गेट भी खुला हुआ था। जब विधालय के कार्यालय में आकर देखा तो ऑफिस का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये की नगदी गायब मिली थी। जोकि विधालय के स्टाफ के पेमेंट के लिए रखे हुए थे। वही अज्ञात चोर ने विधालय के कैमरों की मैन सप्लाई बंद कर वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी सूचना उन्होंने राजगढ़ पुलिस को देदी है।

