अखेपुरा थाना प्रभारी के रूप में संजय शर्मा ने संभाला कार्यभार

Jul 12, 2026 - 19:21
 0
अखेपुरा थाना प्रभारी के रूप में संजय शर्मा ने संभाला कार्यभार

 अलवर (अमित भारद्वाज) अलवर नवगठित अखेपुरा थाने में निरीक्षक संजय शर्मा ने थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे अलवर में ट्रैफिक प्रभारी के पद पर कार्यरत थे और अपने कार्यकाल के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर किए गए अभियानों के कारण चर्चा में रहे।
समाजसेवी विमल तिवाड़ी ने कहा कि संजय शर्मा ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई प्रभावी पहल कीं। उन्होंने मॉडिफाइड और पटाखे जैसी आवाज करने वाले बुलेट व अन्य दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। भगत सिंह सर्किल पर ऐसे सैकड़ों अवैध साइलेंसर नष्ट कर कार्यवाही की गई।
इसके अलावा उन्होंने हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हेलमेट वितरण, पुष्प देकर सम्मानपूर्वक समझाइश और यातायात नियमों के पालन के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाए। ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए भी उन्होंने विशेष प्रयास किए।
विमल तिवाड़ी ने इसे अपनी व्यक्तिगत राय बताते हुए कहा कि ट्रैफिक प्रभारी के रूप में संजय शर्मा का स्थानांतरण अलवर के लिए एक क्षति है, हालांकि उन्हें विश्वास है कि अखेपुरा थाना प्रभारी के रूप में भी वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है