नेतड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन का मामला: टोल इंचार्ज की शिकायत पर करवड़ थाने में मुकदमा दर्ज

Jul 12, 2026 - 19:23
 0
नेतड़ा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन का मामला: टोल इंचार्ज की शिकायत पर करवड़ थाने में मुकदमा दर्ज

बावड़ी /जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा) गत दो दिन पहले नेतड़ा टोल प्लाजा पर हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदर्शन के बाद टोल इंचार्ज की ओर से स्थानीय करवड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें तीन-चार नामजद सहित 15-20 अन्य लौगौ  के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
​करवड़ थाना अधिकारी (सीआई) परमेश्वरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मुकदमा टोल कंपनी के अधिकारी लखपत सिंह की ओर से दर्ज करवाया गया है। शिकायत में प्रदर्शन के दौरान टोल संचालन में बाधा डालने और दो घंटे टोल को बंद करने सहित तोड़फोड़ अन्य अव्यवस्थाएं फैलाने का आरोप लगाया गया है।
​थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच एएसआई मोहनलाल को सौंपी गई है, जो घटना से जुड़े साक्ष्यों और तथ्यों की गहनता से जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएंगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले खेड़ापा रामधाम के उत्तराधिकारी गोविंद राम शास्त्री खेड़ापा से जोधपुर जा रहे थे इसी दरम्यान नेतड़ा टोल पर संत व टोलकर्मियों के बीच विवाद हो गया था जिस पर सूचना मिलते ही काफी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई और टोल बूथ पर प्रदर्शन करने लग गए थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है