महुवा में द बोहराज ग्लोबल स्कूल में कबड्डी क्लस्टर का रंगारंग समापन महेश्वरी गर्ल्स का दबदबा

Aug 25, 2026 - 19:18
Aug 25, 2026 - 19:23
 0
महुवा में द बोहराज ग्लोबल स्कूल में कबड्डी क्लस्टर का रंगारंग समापन महेश्वरी गर्ल्स का दबदबा

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थित द बोहराज ग्लोबल  सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर XIV कबड्डी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन कार्यक्रम में विजेता टीमों को सिल्वर गोल्ड मेडल के साथ विजेता की ट्रॉफी देकर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ।

 सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चार दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों की विभिन्न स्कूलों की 17 व 19 वर्ग की छात्रा टीमों ने हिस्सा लेकर शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

अंडर-14 वर्ग में गोल्ड मेडल गोकुल स्कूल चांदवाल, सिल्वर मेडल एसजी इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर, जबकि ब्रॉन्ज मेडल द बोहराज ग्लोबल स्कूल, महवा एवं महेश्वरी पब्लिक स्कूल, माछवा, जयपुर ने हासिल किया।
अंडर-17 वर्ग में गोल्ड मेडल महेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर ने जीता। सिल्वर मेडल महेश्वरी पब्लिक स्कूल, माछवा, जयपुर को मिला, जबकि ब्रॉन्ज मेडल विजय सेंट्रल अकादमी पब्लिक स्कूल, जयपुर एवं एसवी गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, अराईं, अजमेर के खाते में गया।
अंडर-19 वर्ग में भी महेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। एसजी इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं द बोहराज ग्लोबल स्कूल, महुवा एवं महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल, जयपुर को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

समापन समारोह में महुआ थाना अधिकारी महेंद्र यादव विद्यालय के निदेशक विनय बोहरा सह निदेशक विनय बोहरा संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी सीबीएसई बोर्ड प्रतिनिधि सुनील व्यास सहित अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी  ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विद्यालय निदेशक विनय बोहरा सहित विद्यालय प्रबंधन, खेल अधिकारी, निर्णायक मंडल, सहयोगी स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने महुवा केद बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को कबड्डी खेल के एक महत्वपूर्ण आयोजन स्थल के रूप में नई पहचान दिलाई।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय केप्रिंसिपल प्रवीण विज, वाइस प्रिंसिपल श्वेता राणा, अभिषेक राठौर, अभिषेक व्यास, अभिषेक शर्मा, अनुपमा, अनुराधा, दीक्षा, दीपु शर्मा, हरीश त्रिपाठी, जितेंद्र, कविता थापा, कविता राजपूत, महेश शर्मा, मनीष सिंह, मीना, निशा, नेहा, प्रतीक झा, पदमा, प्रियंका व्यास, पूनम, पूजा, रविंद्र सिंह, राखी परिहार, रितिका, सुरेंद्र कुमार, संध्या योगी, सीमा, श्रद्धा, सतीश, सीमा कुमारी, विशाल, वंदना एवं योगेश जांगिड़ सहित अन्य स्टाफ ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है