राजगढ़ में 1 से 3 दिसंबर तक जेल भरो आंदोलन करेगा भाकपा, 28 नवंबर को होगी रणनीति बैठक
राजगढ़ में 1 से 3 दिसंबर तक जेल भरो आंदोलन करेगा भाकपा, 28 नवंबर को होगी रणनीति बैठकमहंगाई, बेरोजगारी व आमजन की समस्याओं को लेकर होगा प्रदर्शन; 28 नवंबर को दोपहर 1 बजे ब्राह्मण धर्मशाला में जुटेंगे कार्यकर्ता
राजगढ़/अलवर / अनिल कुमार गुप्ता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय आह्वान के अंतर्गत ‘बदलाव जरूरी’ के नारे के साथ राजगढ़ में 1 से 3 दिसंबर तक जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा। यह आंदोलन देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आम जनता की बढ़ती परेशानियों तथा अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और दलितों पर हो रहे हमलों के विरोध में किया जाएगा।
लोकतंत्र, संविधान व नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन भाकपा राजगढ़ के शाखा सचिव एडवोकेट मनोज कुमार बोहरा ने बताया कि यह आंदोलन लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में आमजन और कमजोर वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संघर्ष आवश्यक हो गया है।
28 नवंबर को तय होगी आगामी रूपरेखा आंदोलन को प्रभावी और सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ की आवश्यक बैठक 28 नवंबर 2026, शनिवार को दोपहर 1 बजे गोविंद देवजी बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। शाखा सचिव ने बताया कि बैठक में सभी साथियों से विचार-विमर्श कर आंदोलन की आगामी रूपरेखा और रणनीति तैयार की जाएगी।

